बच्चे और देश का भविष्य दोनों ही अंधकार में -शिक्षा बचाओ यात्रा
रिपोर्ट आदर्श दुबे✍️
शिक्षा बचाओ मंच द्वारा प्रदेश के 34 जिलों में होकर गुजरने वाली शिक्षा बचाओ यात्रा आज अनूपपुर जिले में पहुंची यात्रा में चल रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अनूपपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य है की प्रदेश भर में माध्यमिक शाला स्तर तक के स्कूलों को पिछले 1 साल से ज्यादा समय से सरकार द्वारा बंद किया गया है उसे पुणे चालू किया जाए तथा बच्चे जो लगातार शिक्षा से विमुख हुए हैं उन्हें पुनः शिक्षक के साथ जोड़ा जाए जिससे शिक्षा का बच्चों का सर्वांगीण विकास पुनः प्रारंभ हो सके यात्रियों ने बताया कि उनकी सरकार से मांग है कि सरकार माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों को स्थानीय स्तर पर कलेक्टर के द्वारा खोलने की अनुमति प्रदान की जाए आरटीई के तहत दर्ज प्रदेश भर के बच्चों को शिक्षा के लिए सुविधाएं जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द प्रदाय की जाए यात्रा में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता नागवंशी जी राजमणि पटेल किशोर मिश्रा के साथ संतोष कुमार द्विवेदी शामिल है प्रेस वार्ता के बाद राष्ट्रीय युवा संगठन के पूर्व प्रदेश संयोजक भूपेश भूषण के निवास पर आयोजित विचार गोष्ठी में संतोष द्विवेदी द्वारा उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं अभिभावकों वह बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि कोरोना की वजह से प्रदेश सरकार द्वारा निजी स्कूलों को बंद किया गया है जिससे बच्चों का भविष्य तथा देश का भविष्य दोनों ही खतरे में पड़ गए हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए किया गया यह प्रयास गैर जरूरी है बच्चों के करोना संक्रमित होने की उतनी ही संभावना है जितनी किसी अन्य व्यक्ति की केवल स्कूल बंद कर देने से बच्चों को करोना से बचाना संभव नहीं , सरकार को चाहिए कि करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जिन क्षेत्रों में कोरोना की प्रकरण कम है वहां जल्द से जल्द स्कूल शुरू किए जाने चाहिए ताकि बच्चे फिर से शिक्षा से जुड़ सकें।
विचार गोष्ठी में भूपेश भूषण चंद्रशेखर सिंह ललित दुबे शिवकांत त्रिपाठी विनय विश्वकर्मा पवन गुप्ता सीता शर्मा उषा सिंह सृष्टि शर्मा अंजली शर्मा मुन्ने लाल व अन्य साथी उपस्थित रहे

No comments:
Post a Comment