अनूपपुर जिले से मजदूर कर रहे अपने घर को वापसी
रिपोर्ट आदर्श दुबे ✍️
जिले स्थित मोजरबियर पॉवर प्लांट ,एवं अन्य प्राइवेट कंपनियों में काम करने बाले मजदूर कर रहे अपने घरों को प्रस्थान ।
नही कर सकते पिछले साल की तरह परेशानियो का सामना।
जिले में लाकडाउन 3 मई तक लगा हुआ है , कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लाकडाउन आगे भी बढ़ सकता है । जिसको ध्यान में रख अब मज़दूर घर वापसी हो रहे है , बहती खबर के कारण मजदूरों को भय सता रहा है कि लाकडाउन बढ़ सकता है और ट्रैन , बस भी बंद हो सकती है जिस भय से मजदूरों ने पहले ही तय कर लिया घर वापसी को ।
गौरतलब है कि पिछले कोरोना काल में लाकडॉन की वजह से मजदूरों ने सेकड़ो किलोमीटर पैदल या सायकल से सफर कर अपने गंतव्य तक बुरे हाल में पहुंचे थे सालों की कमाई भी खत्म हो गयी गली गली परेशान हुए लेकिन अब ये मजदूर पिछले साल की तरह इस बार इतनी परेशानी नही झेल सकते लगातार फैली हुई अफवाह का भय है कि परिवहन के साधन बंद हो जाएंगे और इसी भय से इन्होंने पहले ही अपना निर्णय ले लिया और गंतव्य की और रवाना हो चले। फिलहाल अभी ट्रैन बस चालू है जिसके चलते वह पहले ही निकल जाना चाहते हैं। उनका कहना है हम सतर्क है इस बार हम समय से घर बिना परेशानी के पहुंचना चाहते है।
रिपोर्ट आदर्श दुबे अनूपपुर 9993888114

No comments:
Post a Comment