Saturday, 10 April 2021

अनूपपुर जिला अस्पताल में कोरोना से पहली मौत

Report Adarsh dubey



आज जिले में सुबह सुबह आई बुरी खबर कोरोना संक्रमण से अनूपपुर जिला अस्पताल में सुबह सुबह एक महिला की मौत हो गई महिला मरीज को उसके परिजनों ने गंभीर हालत में कराया था भर्ती   इलाज के दौरान हुई मौत जांच में कोरोना पॉजीटिव होने की हुई पुष्टि मृतक 38 वर्षीय महिला जिले के पसान  नगरपालिका के भालूमाड़ा की  रहने वाली है सीएमएचओ डॉक्टर एस सी राय ने बताया कि मृतिका के पिता की मृत्यु अभी हाल ही में  अम्बिकापुर में कोरोना से हुई थी  मृतिका अपने मायके बिजुरी गई थी जब जिला अस्पताल में जब आई थी तो आक्सीजन लेबल काफी कम हो गया था जिला अस्पताल में ये पहली मौत है उन्होंने सभी जिले वासियों से अपील की है कि आप या आपके परिवार में अगर कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो उनका कोविड टेस्ट जरूर कराए समय मे टेस्ट होने और इलाज होने से मौत जैसी दुःखद घटना से बचा जा सकता है इस तरीके से जिले में कोरोना संक्रमण से कुल मारने वालो की संख्या 17 हो गई है आज के मौत को छोड़ कर बाकी सभी मौते जिला के बाहर के अस्पतालों में हुई थी

No comments:

Post a Comment