Sunday, 29 November 2020

जिला अस्पताल शहडोल मैं 2 दिन के अंदर 5 बच्चो की मौत का मामला सूत्र बच्चो के मौत के मामले में सीएम ने बुलाई आपात कालीन बैठक। 

रिपोर्ट आदर्श दुबे✍️


शहड़ोल जिले के कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू और पीआईसीयू में नवजात बच्चो की मौत का सिलसिला थमने का नाम ही ले रहा... बीते चौबिस घंटे‌ में एसएनसीयू और पीआईसीयू  चार बच्चो की मौत हुई है.. वहीं एक बच्चे नें रविवार सुबह दम तोड़ दिया‌ है... वहीं अब तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है... वहीं इस पूरे मामले में सीएमएचओ नें कमेटी गठन कर जांच के आदेश दिये‌ है... दूसरी तरफ जिला चिकित्सालय के बाहर कुछ कांग्रेसी ‌कार्यकर्ताओं नें विरोध भी जताया‌ ...

चार माह से लेकर तीन दिन के चार नवजातों की बीते चौबीस घंटे में ईलाज के दौरान मौत हो गई ... वहीम रविवार सुब भी एक बच्चे की मौत हुई है...इनमें बुढ़ार ईलाके के अरझुली गांव का चार माह का बच्चा पुष्पराज,सिंहपुर के बोडरी का तीन माह का बच्चा राज कोल, दो माह का प्रियांश शामिल है... ये सभी पीआईसीयू में भर्ती थे...वहीं उमरिया जिले के तीन दिन की निशा की एसएनसीयू में मौत हुई है... इन नवजातों की मौत से एक बार फिर शहड़ोल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं... 

गौरतलब है पूर्व में भी चौबिस घंटे के भीतर छह बच्चो की मौत से हड़कंप मच गया था.. जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री शहडोल आना पड़ा था.. और उन्होनें कार्यवाही करते हुये सिविल सर्जन व सीएमएचचो को हटाया था ...जिसके बाद मामला शांत हो सका था... वहीं एक बार फिर चौबीस  घन्टे के अंदर चार बच्चो के मौत के मामले में जिला अस्पताल प्रबंधन एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है...



No comments:

Post a Comment