लायन क्लब ने दिया मानवता का संदेश जरूरत मंदों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां ।🎆
रिपोर्ट आदर्श दुबे 🎆✍️
अनूपपुर :- लायन्स क्लब के सदस्यो द्वारा इस वर्ष दीपावली के शुभ अवसर पर कारोंना महामारी के कारण सबसे जरूरत मंद व्यक्ति के घर को रोशन करने के उद्देश्य से अनूपपुर स्थित वार्ड क्रमांक 2 पटौरा टोला मॉडल स्कूल , करहीबाह रोड पर स्थित बस्तियों में दिया, बाती, तेल , मिठाई, के पैकेट वितरित किये गए ।
सामग्री वितरण में क्लब के सदस्यों ने टीम बांट कर प्रत्येक घरों में सामग्री पहुचाई एवं सभी बच्चो को टॉफी भी वितरित किये गए.
दीपावली के त्यौहार में रीजन चैयरमेन लायन अशोक शर्मा क्लब अध्यक्ष लायन अन्नपूर्णा शर्मा सचिव लायन अमरदीप सिंह लायन चन्द्रकान्त पटेल, लायन मुकेश ठाकुर लायन दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया लायन डॉ असीम मुखर्जी लायन दीपक सोनी एवं अन्य सदस्यों के साथ दीपावली के त्योहार में अपने घरों के कार्य से समय निकाल कर इस पुनीत कार्य मे जो सहयोग प्रदान किया इसके लिए डिस्ट्रिक गवर्नर लायन जयप्रकाश अग्रवाल जी कोरबा ने इस कार्य की सराहना की एवं अनूपपुर क्लब को बधाई प्रेषित की


No comments:
Post a Comment