लिटिल स्टेप्स एवं मायरा इंटरनेशनल स्कूल में शेयरिंग हैप्पीनेस द रियल दिवाली पहल के जरिए मिठाइयां बांटकर दिवाली मनाई गईlजिसमें बच्चों ने रास्ते पर आने जाने वाले लोगों को मिठाई खिलाकर दिवाली की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी l
दिवाली पटाखे फोड़ने का त्यौहार के साथ ही खुशियां बांटने का त्यौहार है , दिवाली ।
रिपोर्ट आदर्श दुबे ✍️
दीवाली का मतलब होता है दूसरों के जीवन में रोशनी लाना और सब को हैप्पी करना ,इस बात को समझते हुए स्कूली छात्र श्रेयस पांडे, आध्या सिंह राठौर और विंध्या सिंह राठौर , सागर और संध्या ने इसमें भाग लिया lसभी बच्चों ने सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन किया का एवं मास्क लगायाl
प्रिंसिपल अंजली मिश्रा बताती है कि हम यह कैंपेन
पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं जिसमें हम अनाथ आश्रम ,दिव्यांग छात्रावास, वृद्ध आश्रम, कुमार का घर
आदि जगहों पर अपने स्कूल के बच्चों के साथ जाकर उनके साथ दिवाली मनाते हैंl
अंजली मिश्रा ने पूरे कार्यक्रम के बहुत अच्छे तरीके से संपन्न होने का श्रेय अपने सारे टीचर्स संतोषी यादव, जागृति रैकवार, अंजली मिश्रा, वर्षा नामदेव, मंजू लता सिंह, अर्चना द्विवेदी को दियाl

No comments:
Post a Comment