अनूपपुर बना प्रदेश का टॉपर जिला, 10वीं में अव्वल प्रथम स्थान और 12वीं में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश की प्रवीण्य सूची में स्थान बनाया।10वी की छात्रा खुशी साहू 12 के छात्र धीरज पांडे गणित समूह ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची में दोनों ने सातवां स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।
डेस्क अनूपपुर/माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में मध्य प्रदेश का अनूपपुर जिला शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अव्वल रहा। 10वीं कक्षा के परिणाम में अनूपपुर जिले ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं 12वीं में भी जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जिले की इस उपलब्धि में छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 10 वीं कक्षा में खुशी साहू (पिता ओम प्रकाश साहू), ने 98.6 प्रतिशत लाकर संदीपनी स्कूल खूटा टोला ने प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
वहीं 12वीं कक्षा में धीरज पांडे (पिता श्री सतनारायण पांडे), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर ने भी 96.2 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। 12वीं गणित समूह में यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय बनी।
इस शानदार सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन ने छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना की है।
रिपोर्ट आदर्श दुबे
Collector Office Anuppur @highlight

No comments:
Post a Comment