अनूपपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे भाजपा नेता जितेंद्र लिटोरिया कार्यकर्ताओं से की मुलाकात ।
अनूपपुर। कार्यकर्ताओं के दुख और सुख की घड़ी में सदैव खड़े रहने वाले ऐसे मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के व्यवस्था प्रमुख एवं पूर्व संभाग के संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया 22 मार्च 2026 को अनूपपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने सर्वप्रथम कोतमा लामा टोला निवासी भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी के पिता श्री के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्ति की इसके पश्चात वह बिजुरी नगर के मंडल के कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम एवं मंडल अध्यक्ष रिंकू शर्मा उनके साथ मौजूद रहे।
श्री लिटोरिया प्रवास के दौरान नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह के निवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मिंटू और उनकी नव नियुक्त टीम से मुलाकात कर पदाधिकारी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मंडल पसान के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह तथा अनूपपुर मंडल के भाजपा नेता राजा तिवारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर श्री लिटोरिया अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना हुए।

No comments:
Post a Comment