Saturday, 14 March 2026

कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक से संकट। IGNTU शोध छात्रावास की मेस सेवा प्रभावित,

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जन जातीय वि वि पोडकी में शोध छात्रावास की मेस सेवा प्रभावित, कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक से संकट।


अमरकंटक/अनूपपुर। रिपोर्ट आदर्श दुबे 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जन जातीय वि वि पोडकी के Sone Research Hostel में मेस संचालन पर गैस सिलेंडर की कमी के कारण संकट खड़ा हो गया है। छात्रावास प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कमर्शियल एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडरों की अचानक कमी के कारण मेस का नियमित संचालन प्रभावित हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसी स्थिति के चलते सरकार द्वारा कमर्शियल गैस कनेक्शन की सप्लाई पर अस्थायी रोक लगाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी सरकारी निर्देश के कारण विश्वविद्यालय के छात्रावासों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित हुई है।

छात्रावास प्रबंधन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जब तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक मेस संचालन में व्यवधान बना रह सकता है। मेस वार्डन ने छात्रों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है और बताया है कि गैस सिलेंडर उपलब्ध होते ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।

छात्रों का कहना है कि अचानक मेस बंद होने से भोजन की व्यवस्था को लेकर परेशानी बढ़ गई है। वहीं प्रबंधन का कहना है कि गैस उपलब्ध होते ही मेस संचालन फिर से नियमित कर दिया जाएगा।

AnuupurNews #MPNews #BreakingNews




No comments:

Post a Comment