Thursday, 9 October 2025

जमीन दलालों द्वारा अवैध कब्जा एवं फर्जी रजिस्ट्री करवा नगर पालिका अनूपपुर की जमीन बेचने का मामला सामने आया नगर पालिका ने लिया संज्ञान , मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप झरिया ने तहसीलदार को भेजा पत्र — पार्षद संजय चौधरी ने भी एसडीएम अनूपपुर से शिकायत ।


आदर्श दुबे अनूपपुर।✍️

वार्ड क्रमांक 02 में स्थित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और फर्जी रजिस्ट्री के मामले में नगर पालिका परिषद अनूपपुर सक्रिय हो गई है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप झरिया ने इस गंभीर मामले में तहसीलदार अनूपपुर को पत्र भेजकर संबंधित भूमि का शासकीय सीमांकन कराने और नामांतरण प्रक्रिया तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं।


मामला वार्ड नंबर 02 अंतर्गत अनूपपुर-सामतपुर सीमा पर स्थित खसरा नंबर 295 से जुड़ा है, जो नगर पालिका की शासकीय भूमि है। बताया जा रहा है कि इस भूमि पर कुछ व्यक्तियों जिसमें पूर्व पार्षद  द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रजिस्ट्री और विक्रय की कार्रवाई की जा रही थी।

इस प्रकरण की जानकारी नगर पालिका को वार्ड 02 के पार्षद संजय चौधरी द्वारा भी अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर दी गई थी। उन्होंने शिकायत पत्र के माध्यम से अवैध रजिस्ट्री और कब्जे की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। पार्षद की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप झरिया ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कदम उठाते हुए यह पत्र जारी किया।

नगर पालिका द्वारा जारी पत्र की प्रति कलेक्टर अनूपपुर को भी प्रेषित की गई है, ताकि सीमांकन प्रक्रिया पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके और नगर की शासकीय भूमि को किसी भी अवैध लेन-देन से सुरक्षित रखा जा सके।

📰 मुख्य बिंदु:

वार्ड 02 में खसरा नंबर 295 पर फर्जी रजिस्ट्री का मामला।

पार्षद संजय चौधरी ने की शिकायत और जांच की मांग।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप झरिया ने तहसीलदार को भेजा पत्र।

नामांतरण प्रक्रिया रोकने और सीमांकन कराने के निर्देश।

कलेक्टर को भी भेजी गई पत्र की प्रति, पारदर्शी जांच के लिए कदम।

No comments:

Post a Comment