Thursday, 9 October 2025

शहडोल केशवाही में उबाल हिन्दू पक्ष नाराज  :  पथराव करने वालों पर मेहरबानी, हिन्दू पक्ष पर कार्रवाई! पुलिस की मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को सकल हिन्दू समाज का कल 10 अक्टूबर विशाल विरोध प्रदर्शन ।


डेस्क /आदर्श दुबे /शहडोल जिले के केशवाही में दुर्गा विसर्जन यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज के असमाजिक तत्वों द्वारा किया गए पथराव एवं पुलिस द्वारा आरोपियों को संरक्षण देने, और हिन्दू पक्ष पर एक तरफा कार्यवाही करने साथ ही पुलिस प्रशासन की हठ धर्मिता को लेकर सकल हिन्दू समाज कल  10 अक्टूबर दिन शुक्रवार को  विरोध प्रदर्शन करने जा रहा  हज़ारों की संख्या में हिंदू समाज के एकत्रित होने का अनुमान है लोगों में आक्रोश है।

शहडोल दिनांक 10 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को सकल हिन्दू समाज का विशाल विरोध प्रदर्शन एकत्रीकरण भगत सिंह व्यावसायिक परिसर पुराना बस स्टैंड यहां से जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया जाएगा । 

केशवाही कस्बे में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान मुस्लिम धर्म के कुछ असमाजिक तत्वों ने  विवाद की स्थिति पैदा कर दी जिसमें  पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस द्वारा कई लोगों से पूछताछ की गई । घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सूत्रों के अनुसार, विसर्जन यात्रा के दौरान अचानक मुस्लिम धर्म के चिन्हित असमाजिक तत्व लोगों के द्वारा धार्मिक सौहाद्र की स्थिति को बिगाड़ा गया , और उन्होंने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया । घटना में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की पर घटना में घायल लोगों और उनके पक्ष धर पर ही कार्यवाही कर डाली।

इस घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जांच निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए ताकि किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई न हो और असली दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

इसी विषय को लेकर शहडोल में शुक्रवार, 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे सकल समाज द्वारा बड़ी संख्या में जिला प्रशाशन के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा । आयोजनकर्ताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग के लिए किया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment