Saturday, 18 October 2025

अनूपपुर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट से मचा बवाल

कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान के खिलाफ सर्व हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने अनूपपुर में शिकायत दर्ज करवा एफआईआर करने मांग की ।

अनूपपुर।

अनूपपुर जिले में एक अमर्यादित सोशल मीडिया पर डाली गई एक विवादित पोस्ट को लेकर राजनीतिक व सामाजिक माहौल गरमा गया है। यह पोस्ट कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे प्रतिष्ठित संगठन पर बदनाम करने के उद्देश्य से  झूठे और चरित्रहीन आरोप लगाए गए हैं।

सर्व हिन्दू समाज  ने इसे गंभीर मामला बताते हुए आरोप लगाया है कि इस प्रकार की पोस्ट समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है। संघ के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस पोस्ट से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

इस मामले को लेकर संघ एवं सर्व हिन्दू समाज  के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने कोतवाली थाना अनूपपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए गुड्डू सिंह चौहान के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लग सके।


📌 आवेदन दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को कोतवाली थाना अनूपपुर में सौंपा गया।

सर्व हिन्दू समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हिंदू समाज को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।



---

No comments:

Post a Comment