गोविन्दम परिवार कोविड काल में जन सेवा में सक्रिय ,बारात घर को कोविड सेंटर को देने लिखा पत्र तो अब लगातार कोविड सेंटर में नास्ते का प्रबंध और वार्ड नम्बर 1 को कर रहे सेनेट्राइज ।
रिपोर्ट आदर्श दुबे ✍️
कोरोना काल में सच्चे समाजसेविओ की परख साफ हो जाती है अच्छे अच्छे समाजसेवा का ढोल पीटने बाले जहां घर में दुबके बैठे हैं वही अनूपपुर नगर में कोविड काल में जन सेवा कार्य में गोविन्दम परिवार के मुखिया संतोष अग्रवाल एवं उनके पुत्र पंकज अग्रवाल लगातार जुटे है गोविन्दम परिवार ने सबसे पहले जहां अपने नवीन निर्मित विवाह ग्रह को कोविड सेंटर बनाने जिला प्रशाशन को पत्र लिखा साथ ही 25 हजार रुपये का चेक जिला आपदा प्रबंधन के नाम दिया , अब वही पंकज अग्रवाल अपनी टीम के साथ रोजाना कोविड सेंटर कन्या परिषर जाकर कोविड के इलाज के लिए भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को नास्ते और चाय का प्रबंध कर रहे गोविन्दम परिवार ने वार्ड नंबर 1 में अपने कार्यकर्ताओं से सेनेट्राइज करने का कार्य करवाया जा रहा ।
लगातार कोविड काल में सेवा भाव से कर रहे कार्य की नगर वासी सराहना कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment