ऑक्सीफ्लो मीटर,के साथ ऑक्सी मीटर की लगातार सप्लाई में समाजसेवी एवं चचाई पॉवर प्लांट का मिल रहा सहयोग। आज 7 ऑक्सी फ्लो मीटर हुए भेंट। ऑक्सिफ्लो मीटर के लिए समाजसेवियों को आगे आने की अपील।
रिपोर्ट आदर्श दुबे ✍️
अनूपपुर चचाई पावर प्लांट के वर्कशॉप से आज 7 नग ऑक्सीजन फ्लो मीटर बन के आये है पूर्व में भी आपके सहयोग से 14 ऑक्सी फ्लो मीटर जिला अस्पताल को दिए जा चुके है। इस नेक कार्य में चचाई निवाशी समाजसेवी जीतू परिहार का विशेष योगदान रहा है। इस भेंट को अपर कलेक्टर सरोधन सिंह जी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस सी राय को सौपा गया।
ऑक्सिफ्लो मीटर सुधरवाने में मुख्य अभियंता चचाई तथा पंचरत्न जैन, श जी. एस'. बघेल ,अन्थोनी फ्रांसिस, प्रह्लाद पटेल एवं चचाई वर्कशॉप के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा।
साथ ही mppgcl चचाई के संगठन PEEA के द्वारा जिला चिकित्सालय को 6 नग oxymeter प्रदान किया गया।PEEA की तरफ से मनीष दौलतानी, शिशिर सोनी और विजय गोरे उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment