Thursday, 13 May 2021

परेशान मरीज और उनके अटेंडर को भी लूटने में बाज नही आ रहे चोर ,चोरों के लिए यही आपदा में अवशर है। कोविड वार्ड में कोरोना मरीजों के कमरों से हुई चोरियां परिजन ने लगाए आरोप । जिला अस्पताल अनूपपुर स्थित वन स्टॉप कोविड वार्ड में हुई घटना। 

रिपोर्ट आदर्श दुबे ✍️


जिला अस्पताल अनूपपुर स्थित वन स्टॉप कोविड वार्ड में कोरोना मरीजों के कमरों से चोरियां हो रही कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता जो कोरोना मरीज है और इलाजरत है उनकी देखभाल कर रही उनकी पत्नी के पर्स से 8 हजार 5 सौ तो वही एक और कोविड मरीज जी बेलिया ग्राम के निवाशी है के परिजन  का चांदी का ब्रशलेट हुआ चोरी शिकायत अस्पताल चौकी में की गई पर परिजन महिला को शिकायत की पावती प्राप्त नही हुई।

कोविड वार्ड की सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल ।

अनूपपुर जिला अस्पताल में बने वन स्टॉप सेंटर कोविड वार्ड में असमाजिक तत्वों ने चोरियां शुरू कर दी कोविड मरीज की देखभाल में व्यस्त परिजनों का पैसा गहने चुराने की खबर सामने आई। कोविड सेंटर के बगल में ही  अस्पताल  परिषर के पास ही पुलिस चौकी है बाबजूद चोरों के हौसलों को देख यह लगता नही की उन्हें पुलिस का भय है या फिर कोविड सेंटर के आस पास पुलिस भटकती ही नही। कोविड सेंटर में कोई भी सिक्युरिटी गार्ड तैनात नही जिससे वहां मनमानी का दौर जारी है , जहां एक और कोविड जैसी भयावह बीमारी के इलाज में अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य को लेकर लोग परेशान है वहां सेंटर के अंदर चोरी होना सारी हदें पार कर देना है । सवाल उठता है कि यदी कोविड सेंटर के अंदर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नही तो ये चोरी हुई कैसे सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठ रहा।

No comments:

Post a Comment