Saturday, 6 March 2021

 ट्रैन में नही है बेटीयाँ सुरक्षित जिले की बेटी को न्याय दिलाने उठी उच्च स्तरीय जांच की मांग परिजनों ने मंत्री को घेरा।

रिपोर्ट आदर्श दुबे ✍️

मप्र के बिजुरी में रहने वाली लड़की, अहमदाबाद से ट्रेन में सफर के दौरान युवती हुई थी लापता, ट्रैन से सफर के दौरान लापता हुई लड़की का शव दाहोद जिले के पास रेल्वे ट्रेक के किनारे मिला, परिजन कराना चाह रहे CBI जांच लेकिन नही हो रही सुनवाई । 


जिले के बिजुरी नगर के रहने बाली बेटी सुप्रिया तिवारी की ट्रेन यात्रा दौरान हुई रहस्मयी मौत को लेकर कांग्रेस विधायक सुनील सराफ के नेतृत्व में जिला  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीआई जांच करवाने अनुपपूर जिले के एसपी को ज्ञापन दिया और ट्रेन में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल उठाया 

बेटियों की सुरक्षा पर फिर उठा सवाल ट्रेन में यात्रा के दौरान लापता हुई युवती के इस दिल दहलाने वाले मामले से पूरे क्षेत्र में छाई मायूसी, मध्यप्रदेश के बिजुरी की रहने वाली युवती ट्रैन में अहमदाबाद से अपनी बड़ी बहन से मुलाकात कर दो मार्च 2021 को ट्रेन नंबर 01463 सोमनाथ एक्सप्रेस बोगी नंबर बी 13 जी की ऐसी कोच है मैं सवार होकर अहमदाबाद से भोपाल के लिए निकली रास्ते में रात्रि लगभग 10:00 बजे परिजनों से बातचीत भी हुई लेकिन अचानक बीच रास्ते से 23 वर्षीय युवती सुप्रिया तिवारी पिता राम किशोर तिवारी लापता हो गयी।

परिजनों ने बताया गोधरा रतलाम स्टेशन के बीच उनका संपर्क लड़की से नहीं हो पाया सामने में बैठे युवक के मुताबिक लड़की बाथरूम के लिए गई थी और दोबारा लौटकर नहीं आई उसका पर्स और मोबाइल उसकी सीट पर ही पड़ा मिला परिजनों ने संपर्क किया तो संपर्क नहीं हुआ, इसके बाद परिजनों ने परेशान होकर युवती के लापता होने की शिकायत सीआरपीएफ में दर्ज कराई थी ,  परिजनों को लाश

लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था जिसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत अब प्रधानमंत्री रेल मंत्री मुख्यमंत्री तमाम स्थानों पर करते हुए प्रशासन से लापता युवती की तलाश करने की मांग की थी।

परिजनों का आरोप है कि परिजनों ने सभी से मदद मांगी पर उनकी मदद किसी ने नही की वो हर जगह जाकर गिड़गिड़ाते रहे पर सिस्टम के ढीले रवैये के शिकार हुए और उनके साथ सभी जिम्मेदारों ने बदतमीजी की , परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ऐसी कोच में थी जहां बाकायदा एक सकार्ड गार्ड भी मौजूद था अटेंडर भी उसके बाद भी बेटी के साथ घटना हुई वह उन सभी जिम्मेदारों पर कार्यवाही चाहते हैं जिन्होंने उनका बेटी को ढूंढने में सहयोग नही किया और उनके साथ बेटी को ढूढने में मदद की जगह बदतमीजी की गई ।

परिजन बेटी का अंतिम संस्कार कर अनुपुर पहुंचे जहां उन्होंने केबिनेट खाद्य मंत्री  बिसाहुलाल सिंह से बात की पहले मंत्री ने पहले तो जानकारी ना होने की बात कही बाद में उच्च स्तरीय जांच करवाने की बात कही। 


परिजनों ने अनुपपूर जिला एसपी पर सवाल उठाये उन्होंने कहा कि हमने अपनी बात रखने के लिए जब एसपी को फ़ोन किया तो उन्होंने मंत्री के साथ होने की बात कह बाद मैं मिलने को कहा जिससे परिजन हताश हुए और मंत्री के यहां पहुंचकर खूब खरी खोटी सुनाई साथ ही मानवता पर सवाल उठाया।


परिजनों ने बताया कि 23 वर्षीय युवती सुप्रिया तिवारी का शव गुजरात के दाहोद जिले के पास 3 मार्च की सुबह लिमखेड़ा तहसील के गोरिया गांव में एक रेलवे ट्रेक के पास मिला था। पुलिस के सहायक उप निरीक्षक, भरतसिंह परमार ने कहा। हम मौत का सही कारण जानने के लिए शव परीक्षण की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि करीब 35 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। ,” उन्होंने कहा। ट्रेन में हुई इस घटना का जिम्मेदार आखिर कौन? क्या अब लड़कियां ट्रैन में भी सुरक्षित नहीं है और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है आज एक बच्ची अपने परिजनों से दूर चली गई आखिर इस घटना का दोषी कौन? और परिजनों का कहना है हमको सीबीआई जांच करवानी है लेकिन हमारी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है 

1 comment:

  1. प्रशासन निकम्मा और बेलगाम हो चुका है। लगता है अब मृत बच्ची को न्याय दिलाने हेतु अंबानी और अडानी के सामने गुहार लगानी पड़ेगी ?

    ReplyDelete