Thursday, 11 March 2021

अनीता मंडपम विवाह घर का हुआ शुभारंभ पहला कार्यक्रम शिव पार्वती विवाह  से हुआ सम्पन्न । 

Report Adarsh dubey ✍️

अनूपपुर होटल गोविन्दम के नए प्रतिष्ठान अनीता मंडपम का धार्मिक माहौल में हुआ उद्घाटन , अनीता मंडपम बस्ती रोड में स्थित है जहां मंडपम के शुभारंभ पर हजारों पार्थिव शिव लिंग बनाये गए उत्शाहीत लोगों ने पार्थिव शिव लिंग बनाये तत्पश्चात दूसरे दिन आज गुरुवार को शिवरात्रि पर्व में शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ साथ ही महादेव  की बारात शंकर मंदिर पहुंची जहां से बारात अनीता मंडपम पहुंचकर कार्यक्रम पूर्ण हुआ। 

विवाह ग्रह मैं पहला विवाह महादेव और माता पार्वती की हुई बारात में सेकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे बारात धूम धाम से निकाली गई । संचालक वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष अग्रवाल , पंकज अग्रवाल ने सभी कार्यक्रम में पहुंचे आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


No comments:

Post a Comment