Thursday, 4 March 2021

दादा सुरेश सिंह स्मृति जिला स्तरीय डबल बैडमिंटन टूर्नामेंट जैतहरी में हुआ समापन 32 टीमों ने लिया था भाग

Report adarsh dubey✍️



जैतहरी रॉकफोर्ड क्लब द्वारा जैतहरी के रॉकफोर्ट स्टेडियम में कल 3 मार्च बुधवार को देर शाम स्वर्गी दादा सुरेश सिंह स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन समारोह अनूपपुर जिले के कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में श्रीमती नवरात्रि विजय शुक्ला नपा अध्यक्ष एवं विजय डहेरिया डिप्टी कलेक्टर जिला आबकारी अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह भूपेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह शैलेंद्र सिंह मोहम्मद हुसैन बोहरा अनिल प्रजापति आनंद अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया जिसमें फाइनल राजनगर के प्रियम एंड पार्टनर एवं जमुना के अभिजीत एंड पार्टनर के बीच खेला गया फाइनल में प्रियम एंड पार्टनर ने फाइनल प्रतियोगिता जीतकर ट्राफी एवं ₹11हजार रुपए पर कब्जा किया उपविजेता अभिजीत एंड पार्टनर जमुना को ट्राफी एवं 71 सो रुपए तथा तृतीय स्थान पर साहिल एंड पार्टनर मनगढ़ को 31 सौ रुपए एवं ट्रॉफी कलेक्टर चंद्रमोहन के कर कमलों से प्रदान किया गया समापन समारोह में कलेक्टर अनुपपुर द्वारा सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई एवं उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयोजन समिति डॉ दीपक सिंह अध्यक्ष रॉकफ़ोर्ड ग्रुप को बधाई दी गई कलेक्टर महोदय ने अपने उद्बोधन में जैतहरी में इनडोर बैडमिंटन ग्राउंड की आवश्यकता को देखते हुए नवीन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य को दृष्टिगत वर्तमान में सामुदायिक भवन के हाल को रिनोवेशन कर बैडमिंटन हाल बनाए जाने हेतु  प्राक्कलन तैयार करने हेतु नगर परिषद को आदेशित किया गया कलेक्टर की घोषणा पर जैतहरी नगर के खेल प्रेमियों ने आभार व्यक्त किया

No comments:

Post a Comment