Thursday, 29 October 2020

कांग्रेस नेत्री कविता पांडे के नेतृत्व में महिला कांग्रेस सघन जनसंपर्क लगातार जारी - रिपोर्ट आदर्श दुबे

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पांडे पिछले कई दिनों से अनुपपुर विधानसभा उपचुनाव के चुनाव प्रचार में हैं।  इसी सिलसिले में कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह के साथ बुधवार सुबह सामतपुर हनुमान मंदिर से पदयात्रा की यह पदयात्रा भारी जनसैलाब और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान मंदिर ले आसपास के क्षेत्रों से होते हुए बस स्टैंड एवं  शहर के विभिन्न इलाकों में गुजरा। बुधवार दोपहर में इंटक एवं सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कीं। बुधवार शाम को ही कविता पांडे अनुपपुर विधानसभा के जैतहरी के वार्ड 12 एवं 15 में सघन जनसम्पर्क किया। गुरुवार सुबह अनुपपुर में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई जिसके बाद अमलाई एवं देवहरा के क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी के साथ घर घर दस्तक के तर्ज पर सघन जनसम्पर्क किया। दोपहर में देवहरा इंटक एवं सेवादल के  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बैठक की   इसके बाद वो विधानसभा के क्षेत्र चचाई पहुँची जहाँ रघुराजगढ़ विधायक फुन्देलाल के साथ महिला कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इसके बाद चचाई के ही कॉलोनियों में जन सम्पर्क किया।उनके साथ महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता  प्रभा सोहगौरा गंगोत्री सिंह आशा सिंह सरिता सोनी शिम्पी अग्रवाल एवं सैकड़ों महिलाएं बिन धके बिन रुके  आगे बढ़ते चले के तर्ज पर लगातार साथ मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment