कोविड 19 स्टाफ ने किया जिले भर में काम बंद , किया वर्क ब्रेक डाउन ।
रिपोर्ट आदर्श दुबे 📝
कोविड 19 के लिए जिला स्तर पर स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन स्टाफ बॉय, जैसी विभिन्न पदों पर अल्प कालिक समय पर नियुक्ति की गई थी, जिसे अब मध्यप्रदेश सरकार जरूरत खत्म मान निकाल रही है , जिला स्तर पर लगभग 50 भर्तियां की गई थी जो कि अब निकाले जा रहे है जिसे लेकर कोविड 19 स्वास्थ संगठन की जिला इकाई ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ अधिकारी को ज्ञापन देकर सभी कर्मचारियो को संविदा नियुक्ति देने की मांग रखी और बढ़ते कोविड के संक्रमण को देखते हुए पद से विमुक्त ना किये जाने की बात ज्ञापन रखी ,इन कर्मचारियों को कहना है कि विभाग में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कमी है यदि हम सब को संविदा नियुक्ति की जाए तो चिकित्सालयों की स्थिति सुधरेगी और हटाये जाने पर हम सब बेरोजगार हो जाएंगे।

No comments:
Post a Comment