Thursday, 22 October 2020

 यह  उपचुनाव  सभी के भविष्य बनाने का है ÷राजेंद्र शुक्ला 


समाज को सत्ता से जोड़ें ÷बुद्धसेन पटेल 

रिपोर्ट आदर्श दुबे✍️

अनूपपुर lविधानसभा अनूपपुर का उपचुनाव लोगों के भविष्य बनाने का चुनाव है बिसाहूलाल सिंह ने मध्य प्रदेश के भविष्य को बचाने के लिए बहुत बड़ा त्याग करके भाजपा का साथ दिया है हम सभी का कर्तव्य बनता है कि उन्हें किसी कीमत पर भारी बहुमत के साथ विजय दिलाएं तभी जाकर मध्यप्रदेश का भविष्य और अनूपपुर जिले का सुनिश्चित हो सकेगा| पटेल समाज  चिंता केवल भाजपा ने किया कांग्रेश तो हमेशा समाज के लोगों को दूर करने का प्रयास किया और वर्षों से कांग्रेस  पटेल समाज की आवाज को कुचलने और दबाने का कृत्य किया है ऐसी स्थिति में भाजपा का साथ देने के साथ पटेल समाज सत्ता का भागीदार बने इस बात की चिंता समाज के हर व्यक्ति को करने की आवश्यकता है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव के प्रभारी पूर्व राजेंद्र शुक्ला पूर्व विधायक रीवा बुद्धसेन पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष  बृजेश गौतम गौ संवर्धन बोर्ड के राजेश पांडे प्रेमनाथ पटेल मुकेश पटेल की उपस्थिति में होटल सूर्या में आयोजित पटेल समाज की बैठक में नेताओं द्वारा कहीं गई lभाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार पटेल समाज के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक   बुद्धसेन पटेल ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस पटेल समाज का तिरस्कार किया है भाजपा ने और देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति बनाकर विश्व को बता दिया कि दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति के साथ ही पटेल समाज की क्या भागीदारी है सरदार बल्लभ भाई पटेल का संदेश घर-घर तक पहुंचे  इसके लिए प्रधानमंत्री ने हर घर से वस्तु संग्रह का कार्यक्रम चलाया और सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल मूर्ति का निर्माण कराया lहमारे महापुरुष के नाम पर शिवराज सिंह चौहान ने भी निशुल्क दवा वितरण का योजना पूरे प्रदेश में चलाई है आज आवश्यकता है समाज को सत्ता से जोड़ने का जिससे कि हमारा विकास हो सके पटेल समाज को जो भी कुछ दिया है तो केवल भाजपा ने दिया है  चुनाव प्रभारी राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि हमारी विचारधारा के लोग निरंतर आगे भी काम करते रहेंगे और आगे चलके एक दिन देश को विश्वगुरु बनाना है इसको लेकर हम सभी को काम करने की आवश्यकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर वर्ग के लोगों की चिंता की है गरीबों को छत महिलाओं को धुएं से मुक्ति सड़क ;  पानी तथा मूलभूत सुविधाओं की चिंता प्रदेश की सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की और देश के प्रधानमंत्री ने जब लोगों ने देखा कि  यदि कोई समाज का विकास कर सकता है तो वह भाजपा कर सकती है और लोगों की उम्मीद  भाजपा की तरफ बढ़ गई जिसका परिणाम है कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी बनी है हर क्षेत्र में विकास हो रहा है  सुशासन और  कुशासन में अब लोग अंतर समझने लगे हैं कि भाजपा सुशासन का नाम है और कांग्रेस तथा अन्य दल कुशासन के श्रेणी में पहुंच चुके हैं कुशासन की श्रेणी में आने वाले तमाम राजनीतिक अपराधियों को सजा देने का इससे अच्छा अवसर जनता को नहीं मिल सकता है कांग्रेश तो जनसंघ को ही समाप्त करना चाहती थी लेकिन कर्मठ कार्यकर्ताओं के कारण आज हम इस स्थिति में खड़े हैं भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने साहस का काम किया है जिसके कारण आज प्रदेश में भाजपा की सत्ता बनी है इसे बनाए रखने में उनका साथ सभी लोगों को देने की आवश्यकता है जिससे कि प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके

No comments:

Post a Comment