Sunday, 20 September 2020

 *जिले में 271 समूहों का 431 लाख रुपये का क्रेडिट लिंकेज*


*मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह क्रेडिट कैम्प का किया शुभारंभ*


*पूरे प्रदेश में 164 करोड़ रुपये का ऋण वितरण*


रिपोर्ट आदर्श दुबे📝

मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित गरीब कल्याण सप्ताह अंतर्गत आज माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत पूरे प्रदेश में स्व सहायता समूहों को 150 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया गया।

उक्त तारतम्य में जिले में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से 271 स्व सहायता समूहों को 431लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया । 

जिले में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हजारों समूह सदस्यों और आमजनों ने NIC VC और वेबकास्ट के माध्यम से देखा और कार्यक्रम में सहभागी बने।

जिला स्तर NIC VC के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह,  स्व सहायता समूहों के सदस्यों तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिलिंद नागदेवे के साथ सहभागी बनीं तथा स्व सहायता समूह के सदस्यों को एक साथ 431 लाख रुपये के ऋण वितरण की घोषणा की। जिले में मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न शाखाओं द्वारा समूहो को ऋण वितरण किया गया।

उक्त अनुक्रम में समस्त जनपद पंचायत तथा आजीविका मिशन अंतर्गत समस्त 14  संकुल स्तरीय संगठन के कार्यालयों में भी समूह सदस्य विशेष उत्साह एवं उल्लास के साथ कार्यक्रम में सहभागी बनीं।

जिला परियोजना प्रबंधक शशांक प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त क्रेडिट कैम्प का प्रतिमाह आयोजन किया जाएगा जिसमें स्व सहायता समूहों को ऋण वितरण किया जाएगा, ताकि समूह सदस्य अपनी आजीविका में उत्तरोत्तर सुधार कर विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से संवहनीय बना सकें।

आज जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष , मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के साथ साथ आजीविका मिशन की जिला इकाई सदस्य अंजू द्विवेदी, अदिति राजपूत, दया दहिया, राजकुमार जाटव, दीपक मोदनवाल ,जय प्रकाश, बबलू यादव के साथ साथ विकासखंड प्रबंधक सीमा पटेल उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहभागी बनीं।

No comments:

Post a Comment