Wednesday, 2 September 2020

 किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर प्रशासन और पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन

Report adarsh dubey
अनूपपुर ग्राम पंचायत कदमटोला सहित आसपास से सटे गांवों में किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर 2 सितम्बर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपर कलेक्टर सरोधन सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व पूर्व विधायक अनूपपुर रामलाल रौतेल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों व ग्रामीणों की परेशानियों को सांझा करते हुए गांव की समस्याओं के निराकरण की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्व दी गई शिकायतों पर किसी भी प्रकार का निराकरण अबतक नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत कदमटोला अंतर्गत बनाए जा रहे नहर और पुल में किसानों की भूमि में मिट्टी रखा गया थाजिस वजह से किसान इस वर्ष खेती भी नहीं कर पाए हैंउन किसानों को मुआवजा आजतक नहीं मिला है। साथ ही बनाया जा रहा पुलिया का कार्य गुणवत्ताहीन हैजिसकी जांच कराई जाए। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति लैम्प्स अमलाई में वर्ष 2018-19-20 फसल बीमा का लाभ 25 किसानों को नहीं मिला है। जबकि इन किसानों का नाम सूची में अंकित है। ग्राम पंचायत पयारी मेंं पीएम आवास योजना से कई लोगों के नाम हटा दिए गए हैंजबकि सभी व्यक्ति पात्रता रखते हैं। और उनका नाम पूर्व से अंकित था। इसके अलावा बदरा सहित आसपास गांव में देर से बारिश होने की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो गए हैं उन्हें भी मुआवजा देने की मांग की गई है। ज्ञापनकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए बताया कि अगर 15 दिवस के भीतर इन विषयों पर समाधान नहीं होता तो धरना प्रदर्शन भी करेंगे। इस मौके पर रामकिशोर गौतमविनोद तिवारीविष्णु मिश्राप्रकाश नामदेवमदन पुरी संतोष शर्माओमप्रकाश तिवारीप्यारेलाल पुरीविजय पुरीसंतोष गुप्तानर्वद सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment