Saturday, 6 June 2020

*डॉ आकाश ने कोयलांचल को किया गौरवान्वित* : *स्कूली शिक्षा के समय से ही मेघावी रहे आकाश* *आकाश बने क्लीनिकल मैनेजमेंट फ़ॉर कोविड -19के स्टेट एक्सपर्ट कमेटी के सदस्य*

 **रिपोर्टर समर बहादुर सिंह*
 *राजनगर कालरी -(अनूपपुर)*
यदि व्यक्ति के अंदर हुनर एवं योग्यता हो तो उसे बड़ी से बड़ी बाधाएं भी  मंजिल तक पहुँचने से नहीं रोक सकती हैं, जिसे साबित कर दिखाया है छोटे से कस्बे एवं  प्रदेश के अंतिम छोर पर सुदूर स्थित राजनगर कालरी के सेक्टर सी कॉलोनी में पले बढ़े और रहने वाले डॉक्टर आकाश रंजन ने . इन्हें संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश के द्वारा पत्र क्रमांक 349 के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश के अंतर्गत क्लीनिकल मैनेजमेंट फॉर कोविड-19 हेतु स्टेट एक्सपर्ट कॉमेटी के 5 सदस्य टीम में शामिल किया गया है जो इस कोयलांचल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
गौरतलब हो कि डॉ आकाश रंजन क्षेत्र के जनप्रिय राष्ट्रीय स्तर पर मजदूरों के हित मे सदैव कार्य करने वाले श्रमिक नेता भारतीय खदान मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में विभिन्न कोल कंपनियों के सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र हैं, आकाश ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर मनेंद्रगढ़ एवं शा.बा.उ.मा. विद्यालय राजनगर कालरी में की,MGIMS सेवा ग्राम से फेमली मे एम डी की पढ़ाई की,क्षय रोग पर इनके आर्टिकल देश विषय विदेश के प्रमुख समाचार पत्रों में भी अपनी जगह बनाई है और राष्ट्रीय स्तर पर भी इन्हें उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई बार सम्मानित किया गया है जिसके पश्चात इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बाद डॉक्टर की उपाधि धारण करने के पश्चात एम्स भोपाल में भी अपनी सेवाएं देने के बाद  शासकीय मेडिकल कॉलेज शहडोल में  ऑपरेशन रिसर्च फेलो/ सहायक प्राघ्यापक के पद पर कार्यरत है जिनके हुनर एवं योग्यता को देखते हुए इन्हें कोविड-19 हेतु मध्य प्रदेश के स्टेट कमेटी में 5 सदस्य टीम में शामिल किया गया है, गौरतलब हो कि यह पढ़ाई के साथ साथ काफी अच्छा क्रिकेट भी खेलते थे इनकी सफलता से कोयलांचल वासियों में हर्ष व्याप्त है, वहीं इनकी सफलता पर सरस्वती शिशु मंदिर मनेंद्रगढ़ के सभी पुराने साथियों  सहित शुभचिंतकों  वरिष्ठ पत्रकार भीम सिंह, सुनील चौरसिया,सतीश गुप्ता, मनोज सिंह, समर बहादुर सिंह, अखंड प्रताप सिंह विक्रमादित्य चौरसिया संजीव सिंह, विकास प्रसाद ,अशोक वर्मा सहित क्षेत्र के श्रमिक नेता एवं अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाये  प्रेषित की है।




राजनगर
भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर के अध्यक्ष राजेश कलसा एवं जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बृजेश गौतम के नेतृत्व में ग्राम पंचायत फुल को ना कि सरपंच श्रीमती उमा बाई एवं ग्राम पंचायत के 3 पंचों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अपने 35 अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली जिन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री बृजेश गौतम ने कहा कि आप लोगों ने भाजपा के विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है और भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है जिसमें आप सभी का स्वागत है और आज से हम सब लोग मिलकर कार्य करेंगे एवं फुल कोना पंचायत को कांग्रेश मुक्त बनाएंगे इस अवसर पर

वरिष्ठ भाजपा नेता बृज मोहन सिंह गहरवार सुरेश प्रसाद गौतम अजय द्विवेदी धर्मेंद्र सिंह श्यामसुंदर गौतम कमलेश चतुर्वेदी शिव कुमार मिश्रा रंजन त्रिपाठी केदार प्रसाद गौतम राजू जयसवाल शिवमूरत केवट नीरज गुप्ता दिनेश मिश्रा जीवन लाल केवट कनकदास चौधरी सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्य उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment