Bhopal : Cabinet detail :
रिपोर्ट आदर्श दुबे
कैबिनेट बैठक: पेंशनर्स को मिली सौगात,
इन अहम प्रस्तावों पर भी लगी मुहर ...
भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की महत्त्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई | बैठक में दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा हुई| कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी मप्र सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दी| उन्होंने बताया कि आज बैठक में किसानों और कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं| पेंशनर्स को शिवराज सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है| प्रदेश के तीन लाख से ज्यादा पेंशनर्स को सातवें वेतनमान का लाभ देने का फैसला किया गया है| पेंशन में 10 फ़ीसदी की वृद्धि होगी| इससे 3500 करोड़ का भार सरकार पर आएगा|
बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भी बड़े फैसले किये गए हैं| आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का वेतनमान बढ़ाने का निर्णय लिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतनमान 5000 से बढ़कर ₹10000 और सहायिका को ढाई हजार से बढ़कर 5 हजार, उप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ₹5750 मिलेंगे। इससे सरकार पर 1100 सौ करोड़ का भार आएगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी|
मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश जन कल्याण योजना के तहत 13 जून को पूरे प्रदेश भर में आयोजन होंगे | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 जून को शाम 7:30 बजे जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं जिला स्तर पर मंत्री इन योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर बैठक में निर्णय लिया गया है| कर्मचारियों से जुड़े सभी मामले अगले कैबिनेट की बैठक से पहले निपटारे के निर्देश दिए गए हैं| अगली कैबिनेट की बैठक में सभी मामलों पर चर्चा होगी|
इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
-प्रसूति योजना के तहत गर्भवती महिला को 4 हजार और बच्चा होने के बाद 12 हजार रुपये देने को कैबिनेट की मंजूरी
-आयुष्मान योजना को मप्र कैबिनेट ने दी मंजूरी
-मप्र के 1 करोड़ परिवार होंगे लाभान्वित
-अंत्योदय मेले को जारी रखने को शिवराज कैबिनेट में दी मंजूरी
-राजभवन में दो लोगो की संविदा नियुक्ति को कैबिनेट की मंजूरी
-गुजरात के दो लोगो को राज्यपाल की सेवा में निज सहायक और अटेंडर के पद पर होगी नियक्ति
-मप्र में किसान आंदोलन को लेकर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा बातचीत से हल निकालेंगे
-मंदसौर जिले की भानपुरा और शामगढ़ में सिंचाई परियोजना को मंजूरी

No comments:
Post a Comment