आदर्श दुबे अनूपपुर 9993888114
राजस्व मामलों के निराकरण मे अनूपपुर मध्यप्रदेश मे दूसरे स्थान पर कमियाँ दूर कर बने अव्वल- कलेक्टर श्री शर्मा
कमियाँ दूर कर बने अव्वल- कलेक्टर श्री शर्मा
अनूपपुर 12 मई 2018/ जनता को प्रदान की जा
रही सेवाओं को और सहूलियत से प्रदाय करने के
लिए शासन नयी तकनीकि एवं व्यवस्था के विकास
के लिए सदैव तत्पर रहता है।
आज नागरिकों को बहुत सी सुविधाए घर बैठे
प्राप्त हो रही है, इसके साथ ही नागरिकों के
फीडबैक एवं समस्याओं के निराकरण के
लिए भी नवीन व्यवस्थाए की गयी है। आज सीएम
हेल्पलाइन, जन सुनवाई, लोक सेवा गारंटी,
समाधान एक दिन, एमपी ऑनलाइन किओस्क
आदि के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार जनता के
बेहद करीब पहुँच चुकी है। इसी क्रम मे सुविधाओं
के विकास मे वृद्धि के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की
संकल्पना भी की गयी है। सेवाओं के प्रदाय के
संबंध मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों
एवं ज़िलो को चिन्हित कर पुरुषकृत भी किया जा
रहा है।
इसी क्रम मे राजस्व मामलो के निराकरण मे
विभिन्न ज़िलो के प्रदर्शन को दर्शाने वाली रैंकिंग
राजस्व विभाग द्वारा जारी की गयी है। इस सूची मे
राजस्व मामलों के निराकरण मे उत्कृष्ट कार्य के
फलस्वरूप अनूपपुर 576.52 के स्कोर के साथ
दूसरे स्थान पर है। दमोह ज़िला 592.01 अंक
के साथ प्रथम स्थान
पर रहा है। यह रैंकिंग आरसीएमएस, लोक सेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन, रिवेन्यू कलेक्शन, विधानसभा प्रश्न, सीएमटीएस एवं भू अभिलेख मे ज़िलों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गयी है।कलेक्टर श्री अजय शर्मा के मार्गदर्शन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, लगन एवं समर्पण से ज़िले को राजस्व मामलों के निराकरण मे यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
उल्लेखनीय है कि पहले भी इंडिया टूड़े समूह की 'स्टेट ऑफ स्टेट कॉनक्लेव' मे अनूपपुर ज़िले को नागरिकों को सेवा प्रदाय मे उत्कृष्ट सुधार के लिए सम्मानित किया जा चुका है। कलेक्टर श्री शर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अपनी कमियों को दूर कर प्रथम स्थान पर काबिज होने के लिए प्रयासरत रहे एवं कार्य मे ऐसी ही उत्कृष्टता बनाए रखे।

No comments:
Post a Comment