प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना वार्ड नंबर 9 अनूपपुर मैं हुआ शुभारंभ ।
आदर्श दुबे
प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर को बिजली देने की घोषणा करते हुए सौभाग्य योजना का ऐलान 25 सितंबर 2017 को किया था इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में बिजली के कनेक्शन दिया जाना है।
अनूपपुर शहर में लगभग 750 घर को चिन्हांकित किया गया है उन्हें इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा है , विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रमोद गेडाम ने बताया कि यह योजना शहर और ग्रामीण दोनों के लिए आई है और इसका उद्देश्य 100 प्रतिशत विद्युतीकरण कर व्यवस्था दुरुस्त करना है। शहर में भी इस योजना को लागू कर व्यवस्था दुरुत्स्थ करने वार्ड नम्बर 9 से वार्ड वाशियों को बुला जन प्रतिनिधियों ने योजना का लाभ गिनाते हुए शुभारंभ किया मुख्य अतिथि के रूप मैं अनूपपुर विधायक रामलाल रौतेल मौजूद रहे, साथ ही विभाग के सभी आला अधिकारियों की उपस्थिति रही।
योजना का पूरा नाम 'प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना' है. योजना के तहत 31 मार्च 2019 तक हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.
25 सितंबर 2017 को प्रारम्भ हुई इस योजना का उद्देश्य दीनदयाल ऊर्जा भवन के उद्घाटन मैं कही थीं मोदी ने ये बातें -
चार करोड़ से ज़्यादा घरों में बिजली नहीं है. बल्ब का अविष्कार हुए सवा सौ साल हो गए हैं, लेकिन दुखद है कि इन परिवारों तक बिजली नहीं पहुंच सकी.
-गरीबों से बिजली कनेक्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. 16,000 करोड़ रुपये की लागत से गरीबों तक बिजली पहुंचाई जाएगी.
-18 हज़ार अंधेरे गांवों में बिजली पहुंचाने का वादा था, अब 3000 गांव बचे हुए हैं. दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना गांवों में चल रही है.
-जहां बिजली पहुंचाना संभव नहीं होगा, वहां सोलर पैक देंगे.
- पिछले तीन सालों में पहली बार इंस्टाल्ड पावर कैपिसिटी में 60 हज़ार मेगावाट की बढ़ोतरी हुई, जो कि लक्ष्य से 12 फ़ीसदी अधिक है.
-निजी क्षेत्र ने 41 करोड़ एलईडी बल्ब बांटे और 33,700 स्ट्रीट लाइट्स लगाईं ।


No comments:
Post a Comment