Saturday, 24 March 2018

12 जुआ खेलते पकड़ाए थाना प्रभारी ने समझाइश के बाद मुहचलके में छोड़ा।

जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कोतवाली पुलिस ने 12 जुआरियो को 56,450 नकदी के साथ पकड़ा। 


आदर्श दुबे जी मीडिया अनूपपुर।

आरोपियों से 12 मोबाइल 10 मोटरसीयकल एक कार मौके से किया जब्त । नगर मुख्यालय के थे व्यापारी युवा समझाइश के बाद थाना प्रभारी ने मुहचलके पर छोड़ा । कार्यवाही में लगभग 5 घंटे लगे , पत्रकारों को जानकारी लेने में 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ा , जिस वजह से कई बार थाना प्रभारी और पत्रकारों की आपस में झेप भी हुई । नगर में कई महीनों से चल रहे 52 पत्तियों के खेल की शिकायत पुलिस अधीक्षक सुनील जैन को प्राप्त हो रही थी , और जानकारी लगने पर मौका देख थाना प्रभारी को कार्यवाही के लिए सचेत किया गया था । जिस पर कल दिनांक 24.3.18 को कार्यवाही अंजाम दिया गया । पुलिस ने दल बल के साथ जुआ स्थल पर छापा मारा । सभी आरोपी नगर मुख्यालय के थे इस वजह से नगर के लोगों का हुजूम थाने के इर्द गिर्द घूमने लगा और सैकड़ों की संख्या में लोग थाने के पास एकत्रित हो गए । जुआ एक सामाजिक बुराई है और इससे उन्नत तो नही पर पतन समाज का परिवार का और अपना जरूर होता है समझाईस देकर मुहचलके पर छोड़ा गया।
आदर्श दुबे अनूपपुर

No comments:

Post a Comment