🙏 अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल ।
अनूपपुर कोतवाली पुलिस स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुँचकर भटकी हुई बुजुर्ग महिला की सहायता की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुँचाया और परिजनों के सुपुर्द किया।
खाकी का मानवीय चेहरा… सेवा, संवेदना और समर्पण को सलाम! 🙏
अनूपपुर/ आदर्श दुबे/
कहते हैं कि पुलिस का काम केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर आम नागरिक की मदद के लिए आगे आना भी है। अनूपपुर में सामने आई एक घटना ने पुलिस के इसी मानवीय चेहरे को उजागर किया है।
एक अज्ञात बुजुर्ग महिला अंडर ब्रिज के पास पॉलिटेक्निक मार्ग पर छतिग्रस्त पुलिया के समीप बैठी मिलीं। महिला काफी परेशान और भ्रमित अवस्था में थीं। उनकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं लग रही थी। हालांकि बातचीत के दौरान उन्होंने अपना पता सब्जी मंडी के पीछे करीही बाग बताया।
इसी बीच मेरे मित्र मनोज सोनी, जो पेशे से शिक्षक हैं, का फोन आया। उन्होंने महिला की स्थिति बताते हुए कहा कि ठंड का समय है और इस बुजुर्ग महिला की मदद के लिए कुछ किया जाना चाहिए।
इसके बाद मैंने अनूपपुर थाने में संपर्क किया जी पर तत्काल प्रकाश तिवारी जी से संपर्क कर मानवीय आधार पर महिला की सहायता करने का आग्रह किया।
अनूपपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग महिला से उपलब्ध जानकारी जुटाई और उन्हें उनके घर तक पहुंचाने का प्रयास किया। पुलिस की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि खाकी वर्दी के पीछे संवेदनशीलता और सेवा का भाव भी मौजूद है।
अक्सर हम पुलिस का एक ही चेहरा देखते हैं। अपराध, कार्रवाई, विवाद और आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस की आलोचना भी होती है। लेकिन क्या हमें उसके दूसरे पहलू को भी नहीं देखना चाहिए?
जरा सोचिए, जब किसी आम नागरिक को कोई परेशानी होती है, कोई संकट आता है या मदद की जरूरत पड़ती है, तो वह सबसे पहले कहां पहुंचता है? अक्सर जवाब होता है – पुलिस थाना।
क्योंकि पुलिस का एक चेहरा कानून का रक्षक है, तो दूसरा चेहरा मानवता का सेवक भी है।
सलाम अनूपपुर पुलिस की इस मानवीय पहल को।
खाकी की असली ताकत केवल वर्दी और अधिकार में नहीं, बल्कि जरूरतमंद के प्रति संवेदना और सेवा भाव में भी है। 🙏
#AnuppurPolice #अनूपपुर_पुलिस #मानवता_की_मिसाल #खाकी_का_मानवीय_चेहरा #PoliceForPeople #मानव_सेवा #जनसेवा #Anuppur #MadhyaPradesh Collector Office Anuppur

No comments:
Post a Comment