*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जलाई नारी शक्ति की लौ, अग्निशिखा कार्यक्रम अनूपपुर में जुटी युवतियों की विशाल शक्ति।
रिपोर्ट आदर्श दुबे अनूपपुर
अनूपपुर /अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला अनूपपुर द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर अनूपपुर नगर में युवती सम्मेलन आयोजन किया गया,विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना कल से ही छात्र हित राष्ट्रहित, सामाज हित में कार्य करते आया है साथ ही विद्यार्थी परिषद अपने रचनात्मक कार्यों के कारण भी प्रमुख रूप से जाना जाता है, आज इस निमित्त देश भर में वर्तमान परिदृश्य में उठ रहे महिला विमर्श, महिला सुरक्षा ,महिला स्वास्थ्य, साइबर क्राइम, मिशन सोसाइटी व पंच परिवर्तन जैसे विषयों को लेकर यह विशाल युवती सम्मेलन किया गया। इस युवती सम्मेलन में प्रमुख रूप से महिला समन्वय के प्रान्त संयोजिका मेघा पवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अलका तिवारी , आर. आई. ज्योति दुबे ,सागर विभाग छात्रा प्रमुख सौम्या तिवारी , जिला छात्रा प्रमुख नैना कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रही ।
कार्यक्रम के समापन में विशाल शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें कई वीरांगनाओं के स्वरूप भी देखने को मिले।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख विषय पंच परिवर्तन को लेकर प्रांत संयोजिका मेघा पवार जी का कहना है कि के इस बदलते समाज में कुटुंब प्रबोधन, स्वबोध ,सामाजिक समरसता पर्यावरण के प्रति जागरूकता , नागरिक कर्तव्य जैसे प्रमुख विषयों को यूटी सम्मेलन में आई समस्त बहनों के समक्ष रखा। सागर विभाग छात्रा प्रमुख सौम्या तिवारी जी का विद्यार्थी परिषद में छात्राओं की भूमिका को लेकर कहना है कि नारियों को राष्ट्र निर्माण के लिए अकेला नहीं सबको साथ लेना लेकर चलने का कार्य हमारे भारतीय संस्कृति बताती है अभाविप में छात्रों की भूमिका मिशन साहसी एवं ऋतुमति अभियान के माध्यम से छात्रों को नेतृत्व करना सिखाती है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्रों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है और महत्वपूर्ण रहेगी।आज के बढ़ते साइबर क्राइम के विषय को लेकर आर.आई. ज्योति दुबे जी का कहना है कि आज की समस्त बहनों को सोशल मीडिया से जुड़े फ्रॉड हुआ साइबर क्राइम से बचने की अत्यंत आवश्यकता है आज फोन कॉल्स डिजिटल फॉरेस्ट के माध्यम से मासूम लोगों को फसाने के कार्य लोगों द्वारा किए जाते हैं अतः आप सभी को साइबर से जुड़े के विषय में जानकारी रखनी आवश्यक है,इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अंजली पांडेय, सिमरन विश्वकर्मा, निशि यादव अंजलि, गायत्री, महिमा ,पलक ,अंजना, ईशा भारती, निम्मी ,सिम्मी शिफा, प्राजंलि ,दिशा, प्रीति संजना कशिश एवं अन्या कई प्रमुख छात्रा कार्यकर्ता उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम का आभार जिला छात्रा प्रमुख नैना कुशवाहा जी व मंच संचालन सिमरन सेन जी द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment