Sunday, 27 September 2026

न्यायालय परिसर से नाली में जा रही शौंचालय की पाइप लाइन हटाई गई, अब बनाया गया सेफ्टी टैंक।

खबर का असर: न्यायालय परिसर से नाली में जा रही शौंचालय की पाइप लाइन हटाई गई, अब बनाया गया सेफ्टी टैंक।


अनूपपुर। रिपोर्ट आदर्श दुबे 

Fourth Piller में प्रकाशित खबर “PWD का कारनामा—न्यायालय परिसर के शौचालय की पाइप सीधे नाली में!” का असर सामने आया है। खबर प्रकाशित होने के बाद न्यायालय परिसर से नगर की मुख्य नाली में जोड़ी गई शौचालय की पाइप को हटा दिया गया है।


बताया गया था कि न्यायालय परिसर के अंदर मजिस्ट्रेट कक्ष से जुड़े लैटरीन-बाथरूम की मेन पाइप को सीधे नगर की नाली में जोड़ दिया गया था, जिससे गंदे पानी की निकासी नाली में हो रही थी और आसपास के वातावरण के प्रदूषित होने की स्थिति बन रही थी।


मामला सामने आने के बाद अब संबंधित पाइप को नाली से हटाकर परिसर के अंदर सेफ्टी टैंक तैयार किया गया है, ताकि शौचालय के अपशिष्ट की निकासी सीधे सार्वजनिक नाली में न हो।


स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को प्रकाशित खबर के बाद हुई सुधारात्मक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, यह भी सवाल बना हुआ है कि सार्वजनिक नाली में शौचालय की पाइप जोड़ने की व्यवस्था आखिर किस स्तर पर और किसकी अनुमति से की गई थी।


खबर का असर—व्यवस्था में सुधार, सार्वजनिक नाली को प्रदूषण से मिली राहत।


No comments:

Post a Comment