श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में कबड्डी एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता उत्साह पूर्ण संपन्न।
क्रीड़ा भारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मुलायम सिंह परिहार, फुनगा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य रहे साथ ही जिला प्रचारक दीपक जी की प्रमुख उपस्थिति रही। आयोजन का नेतृत्व नगर कार्यवाह दिलीप जी एवं नगर टोली द्वारा किया गया। जिले के विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ताओं, व्यवस्था प्रमुख, प्रचार प्रमुख सहित स्वयंसेवकों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम उत्साह एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ कार्यक्रम के संयोजक रोशन पुरी जी ने किया।
जूनियर कबड्डी में एकलव्य आवासीय विद्यालय उपविजेता
जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने भाग लिया। इसमें एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर उपविजेता रहा, जबकि खेल एवं युवक कल्याण विभाग अनूपपुर ने विजेता का खिताब हासिल किया।
जूनियर वर्ग में एकलव्य अनूपपुर, भारत ज्योति, मॉडल स्कूल, हायर सेकेंडरी जैतहरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खाडा, सरस्वती विद्यालय अनूपपुर एवं खेल एवं युवक कल्याण अनूपपुर की टीमों ने हिस्सा लिया।
सीनियर वर्ग में कोतमा विजेता
सीनियर कबड्डी वर्ग में 4 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में खेल एवं युवक कल्याण विभाग अनूपपुर उपविजेता रहा, जबकि कोतमा की टीम विजेता बनी। सीनियर वर्ग में खेल एवं युवक कल्याण सीनियर अनूपपुर, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर एवं उत्कृष्ट टीम अनूपपुर ने सहभागिता की।
प्रतियोगिता में कार्यक्रम का संचालन विवेक यादव खेल प्रशिक्षक द्वारा किया गया मिथिलेश सिंह नेताम, धनीराम वनवासी, मोनू राठौर, शिवानी केशरवानी, राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी पाठक एवं यशपाल सिंह ने निर्णायक एवं रेफरी की भूमिका निभाई।
मटकी फोड़ में खेल एवं युवक कल्याण विभाग ने मारी बाजी
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। कई प्रयासों के बाद भी जब मटकी नहीं फूटी तो मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आखिरकार खेल एवं युवक कल्याण विभाग की टीम ने मटकी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम की।
कार्यक्रम के दौरान विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मटकी फोड़ने बाले बाल खिलाड़ी को स्वयं सेवक संजय विश्वास द्वारा भगवान कृष्ण मूर्ति रूपी शील्ड भेंट की गई ,आयोजन ने खेल, सामाजिक सहभागिता और युवाओं में उत्साह का सुंदर संदेश दिया। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगी स्वयं सेवक बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment