Sunday, 28 December 2025

हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर सकल हिन्दू समाज की अनूपपुर नगर की बैठक सम्पन्न, 5 जनवरी को देव स्थान पूजन एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम ।

हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर सकल हिन्दू समाज की अनूपपुर नगर की बैठक सम्पन्न, 5 जनवरी को देव स्थान पूजन एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम । 

समरसता, सद्भाव और संगठन — यही हिंदू सम्मेलन का संकल्प। 



अनूपपुर। नगर में हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से सकल हिंदू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रज़हा मंदिर, अनूपपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि जिले के 55 मंडलों और 20 बस्तियों में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में यह तय किया गया कि 5 जनवरी को अनूपपुर नगर में सकल हिंदू समाज की ओर से हिंदू सम्मेलन को।लेकर देव स्थान पूजन ध्वज स्थापना कार्यक्रम , आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज को एक मंच पर संगठित करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर विशेष बल दिया जाएगा। साथ ही समाज में व्याप्त जातिवाद को समाप्त कर सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने के निरंतर प्रयास का संकल्प लिया गया।

बैठक में नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक संचालन समिति बनाई गई समाज से एक जुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया। 

सभी ने एक स्वर में हिंदू समाज की एकता, संगठन और सामाजिक समरसता के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment