Monday, 29 September 2025

अनूपपुर जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित हुई, जैतहरी के अमर सिंह राठौर बने जिला मंत्री क्षेत्र में हर्ष। 



​डेस्क/अनूपपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई और युवा जिला कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष हीरा सिंह की अनुशंसा पर इस कार्यकारिणी को मंजूरी दी गई , जिसमें कर्मठ युवाओं को अच्छी हिस्सेदारी मिली है।

इस नई टीम में जैतहरी नगर के निवासी अमर सिंह राठौर को महत्वपूर्ण पद सौंपते हुए जिला मंत्री बनाया गया है। अमर राठौर के इस मनोनयन से उनके क्षेत्रवासियों और प्रियजनों में हर्ष की लहर है और उन्होंने अमर सिंह राठौर को ढेर सारी बधाईयाँ प्रेषित की हैं।

​यह प्रतिनिधित्व राठौर समाज के लिए भी गौरव का क्षण है, और समाज में हर्ष का माहौल है। राठौर समाज के प्रमुख सदस्यों, जिनमें विजय सिंह (जिला अध्यक्ष, राठौर समाज), गोविंद सिंह राठौर, बाल्मीकि राठौर, राम प्रसाद राठौर, रजन राठौड़, दिनेश राठौर, विजय सिंह, अशोक राठौर, राजेश राठौर, अनिल राठौर, मनीष राठौर, धन्नू राठौर, हरीश राठौर, भागवत राठौर, प्रदीप राठौर, शंकर राठौर, दीपक राठौर और समस्त राठौर समाज शामिल हैं, ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए नई कार्यकारिणी की प्रशंसा की है।

​अमर सिंह राठौर के जिला मंत्री बनने से यह उम्मीद जगी है कि वह संगठन को और मजबूती प्रदान करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

No comments:

Post a Comment