Saturday, 27 September 2025

अस्पताल की बदइंतजामी देख मध्य प्रदेश के  मंत्री का बढ़ा बीपी… स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्थाओं पर मंत्री दिलीप जायसवाल हुए नाराज़।"


अनूपपुर जिले के कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एक दिवसी स्वास्थ्य विभाग का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो मरीज स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पहुचें। शिविर के दौरान मध्य प्रदेश के कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल पदमा संविदा स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने पहुंचे जहां की बदइंतजामी देख मंत्री का बढ़ा बीपी… स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्थाओं पर मंत्री दिलीप जायसवाल हुए नाराज़।"

अनूपपुर जिले के कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल देखकर मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। स्वास्थ्य केंद्र के पैथोलॉजी में जांच कर रही लैब टेक्नीशियन और नर्स को मंत्री ने मौके पर ही लताड़ लगा दी। दरअसल, शुक्रवार को कोतमा में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें सैकड़ों लोग इलाज कराने पहुंचे थे। शिविर का जायजा लेने पहुंचे मंत्री को अस्पताल में अव्यवस्था और गंदगी देखकर गुस्सा आ गया। उन्होंने सीएमएचओ और बीएमओ को तत्काल व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए।

हालांकि, जब मीडिया ने अव्यवस्थाओं पर सवाल पूछे तो मंत्री दिलीप जायसवाल गोल-मोल जवाब देते नजर आए।


स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे। मंच से मंत्री ने व्यवस्था सुधारने और लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

"कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही पर मंत्री की फटकार के बाद अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन कितनी जल्दी व्यवस्था सुधारता है।"

वीडियो दिलीप जायसवाल , कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री

रिपोर्ट आदर्श दुबे




No comments:

Post a Comment