राष्ट्रीय युवा संगठन के जिला शिविर का आयोजन ।
समाज जब हमारे जीने लायक नही हो, छल हो कपट हो तो हमे समाज को नया बनाना पड़ता है और नया समाज बनाने के लिए हमे भी नया बनना पड़ता है यह बात करपा में आयोजित राष्ट्रीय युवा संगठन के जिला शिविर के दौरान वरिष्ठ सर्वोदयी, गांधीवादी, सर्वसेवसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ भाई ने अपने वक्तव्य में कहीं।
रिपोर्ट :- आदर्श दुबे✍️
आपने उद्घाटन वक्तव्य में कहा कि जीते सभी है, पढ़ाई नौकरी और फिर ईश्वर जब ले जाये उसका इंतजार, लेकिन हम सब इस देश को बनाने वाले, हमारे जीवन का लक्ष्य हो।
आज से 3 दिवसीय रायुस का जिला स्तरीय शिविर की सुरुआत अतिथियों द्वारा गमले में पानी डाल कर किया गया। इस शिविर में युवाओं को संगठन द्वारा संविधान और हम विषय पर बात किया जाएगा, साथ ही सत्य, अहिंसा , प्रेम, करुणा और श्रम भी सिखाया जाएगा।
इस शिविर की दिन चर्या में सुबह उठने से सोने तक कि पूरी गतिविधि का समय होता है इस दिन भर की गतिविधि में प्रार्थना, योग, श्रमदान, खेल व सांकृतिक कार्यक्रम भी होते है।
उद्घाटन सत्र में युवा समाजसेवी, राष्ट्रीय युवा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अजमत भाई द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में हम नेतृत्व तो करेंगे लेकिन अपने संविधान को भी समझेंगे, इसलिए आप देखें कि संविधान का पहला पन्ना ही हम भारत के लोग से सुरु होता है, तो हम अगर भारत के सच्चे लोग है तो हमे इस हम को जीवित करना बहुत जरूरी हो गया है, यह मैं की दुनिया से हमारा कोई भला नही हो सकता इसलिए हम की दुनिया बनाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत आज है इसलिए हम आगे आये और अपना देश बनाये, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मानव ने कहा कि हम जिस समाज मे रह रहे है वो शोषण भरा हुआ है, इसलिए हम सभी को सभी के लिए सामान्य व्यवस्था हो ऐसा समाज बनाने के लिए काम करना होगा, यह शिविर खिड़की की तरह है, जो जीने की कला के सतब अपनी धरती में मानवीय समाज बने।
इस शिविर में जिले के 40 युवा साथी शामिल हुए शिविर का संचालन जिला संयोजक शिवकांत त्रिपाठी ने किया।

No comments:
Post a Comment