Thursday, 28 November 2019

विधायक कोतमा जिला पुलिस से नाराज नही सुधरी कानून व्यवस्था तो करेंगे आंदोलन ।
रिपोर्ट आदर्श दुबे

विधानशभा कोतमा मैं चल रहे अवैध कार्यों से नाराज कोतमा विधायक सुनील सराफ ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोला है  आंदोलन की चेतावनी देते हुए  जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है  पत्र में उल्लेखित किया है कि  कोतमा विधांशभा क्षेत्र में अवैध कार्यों जुएं, सट्टे ,अवैध शराब धंधों और लगातार हो रही चोरियों को रोकने में  जिला पुलिस नाकाम रही है यैसे मैं क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ रहा है इसे रोक लगाए पुलिस अधीक्षक नही तो अपने समर्थकों के साथ एक सप्ताह के अंदर करेंगे बड़ा आंदोलन कर सकारात्मक परिणाम की गुहार अपनी ही सरकार से लगाएंगे ।
गौरतलब है कि विधायक सुनील सराफ पूर्व में अवैध कार्यों को रोक लगवाने के लिए जिले की पुलिस कप्तान से कई बार मिल चुके पर लगातार हो रही चोरियों और अवैध कार्यों को समाप्त करने का प्रयाश पुलिस बल द्वारा नही किया गया जिससे विधायक कोतमा सुनील सराफ असन्तुस्ट हैं । विधायक सुनील सराफ ने पूर्व में बिजली विभाग के मनमाने रवैये से नाराज होकर आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं उनकी पूर्व चेतावनी से बिजली विभाग सक्रिय हुई थी और समस्याओं के निराकरण के प्रयाश मैं लग गयी और अब बिगड़ती कानून व्यवस्था से नाराज होकर पुलिस अधीक्षक को भी आंदोलन की चेतावनी देकर अपनी ही व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

No comments:

Post a Comment