दाउ साहब राजनेताओं के हैं मार्गदर्शक विंध्य की धरती को विकाश से सींचा है । मयंक त्रिपाठी
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी पूर्व मुख्यमंत्री, मानव संसाधन मंत्री स्व.कुंवर अर्जुन सिंह की जयंती 05 नवम्बर को भोपाल में स्थित पार्टी कार्यालय में पहुॅचकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वहीं उन्होने कहा कि पूरे प्रदेष के हर जिले में जयंती मनाई गई। अनूपपुर जिले से भी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की टीम भी भोपाल पहुॅचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर, उक्त आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं में कार्यकारी, मंडलम अध्यक्ष, सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष, अल्पसंख्यक वर्ग के अध्यक्ष के साथ युवा कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के जयंती पर यादे अर्जुन सिंह के कार्यक्रम में पुष्पांजलि सी-19 षिवाजी नगर में प्रदेश भर के कार्यकर्ता एवं पदकारी अर्पित किये।

No comments:
Post a Comment