Thursday, 3 October 2019

आधा किलोमीटर की चुनरी चढ़ा भक्तों ने किया मातारानी का श्रंगार ।हनुमान मंदिर से मढिया मंदिर तक  सैकड़ों श्रद्धालुओं ने निकाली चुनरी यात्रा।
रिपोर्ट आदर्श दुबे📝

अनूपपुर जिला मुख्यालय में भक्तों के द्वारा पांच सौ मीटर की भव्य चुनरी की यात्रा निकाल कर माता रानी को चढा उनका श्रंगार किया, नवरात्र के पंचमी के दिन  सैकड़ों भक्तों ने इंदिरा तिराहा स्थित हनुमान मंदिर से लेकर बडी मढिया में माता रानी के पास जाकर चुनरी को चढाई  इस दौरान रैली में सैकडों भक्तो ने सहयोग प्रदान किया।

सैकड़ों युवक युवतियों  महिलाओं ,एवं अन्य प्रबुद्ध नागरिक इस यात्रा में शामिल थे नगर में निकली चुनरी यात्रा जिसने देखा मातारानी का जयकारा लगाने लगा भक्ति से ओतप्रोत दिखा नगर का माहौल  भक्तों ने इंदिरा तिराहे से मेन मार्केट होते हुए यात्रा मढिया मंदिर मैं पूरी की  मढिया मंदिर में सैकड़ों की संख्या में भक्त गणों ने मां दुर्गा पर विशाल चुनरी चढ़ाई। एवं आशीर्वाद प्राप्त किया

No comments:

Post a Comment