Thursday, 3 October 2019

न्याय पाने गांधी के रास्ते चली भिखमतिया गांधी जयंती पर न्याय पाने चुना अनशन पर बैठ सत्याग्रह का रास्ता ,पटवारी द्वारा छले जाने की शिकायत के बाद भी कार्यवाही ना होने से लिया फैसला|
रिपोर्ट आदर्श दुबे📝

प्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी द्वारा पटवारियों को भरस्टाचारी कहने का मामला तूल पकड़ा ही था कि  अनूपपुर मैं पटवारी की भ्रटाचार की कहानी सामने आ गयी पटवारी के छल से एक आदिवाशी बुजुर्ग महिला अपने दिव्यांग बेटे के साथ दर दर भटक रही है।
जिला मुख्यालय में करोङो की जमीन की मालकिन भिखमतिया कोल पटवारी की धोखाधड़ी से भीख मांगने को मजबूर है अनूपपुर गरीब आदिवासी बेवा भिखमतिया बाई कोल ने गाँधीवादी सिद्धान्त को अपनाते हुए अन्तत:गाँधी जयंती के दिन ही अन्न त्याग कर सत्याग्रह प्रारंभ कर दिया है. इससे पहले उसने कलेक्टर से मिल कर न्याय की मांग की थी ,

वीओ 01 अनूपपुर नगरीय क्षेत्र में पटवारी रमेश सिंह  द्वारा छल पूर्व करोङो की जमीन लूट लिये जाने के बाद बेवा भिखमतिया कोल ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों के चक्कर काटने व बारंबार शिकायत करने के बाद, कार्यवाही ना होने पर कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर से मिल कर गुहार लगाई थी. यह भी कहा था कि न्याय ना मिलने पर गांधी जयंती 2 अक्टूबर से अनशन पर बैठेगी   कलेक्टर ने शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था  भिखमतिया बाई को न्याय की आस थी,जो उसे जब टूटती दिखी तो उन्होने गाँधी जयंती को अटल द्वार के पास दोपहर बाद से अनशन पर बैठ सत्याग्रह प्रारंभ कर दिया है, भिखमतिया का आरोप है उसकी जमीन जिला मुख्यालय में मैन रोड में एकड़ों मैं है जिसे छल कपट कर एक दशक पूर्व मोजुदा हल्का पटवारी रमेश सिंह ने 20 डिसमिल जमीन बेचने की कह 1 एकड़ के ऊपर की जमीन अपने नाम  स्थान्तरित  करवा ली और उस पर कब्जा कर लिया, भिखमतिया का आरोप है कि रमेश सिंह ने उसे पहले विश्वाश मैं लिया और 20 डिसिमिल जमीन बेचने को कही जिसमें वह तैयार हो गयी उसका सौदा 1 लाख 80 हजार मैं तय हुआ पर उसे 1 लाख रुपये ही मीले 80 हजार प्राप्त भी नही हुए साथ ही उससे 20 डिसिमिल जमीन की जगह 67 डिसिमिल जमीन स्थानांतरित करवा ली ।
और बाकी पर  कब्जा भी कर लिया है। 
वीओ 02  पूर्व बीजेपी विधायक रामलाल रौतेल ने भी भिखमतिया का समर्थन दिया है और भिखमतिया की न्याय दिलवाने आगे आये है,  उन्होंने कहा भिखमतिया को न्याय दिलाने के लिए पूरी जनजाति के लोग लगतार प्रदर्शन करेंगे 

No comments:

Post a Comment