Friday, 6 April 2018

शासकीय तुलसी महविद्यालय में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम । मंत्रमुग्ध हुए दर्शक।

(आदर्श दुबे अनूपपुर )

 

दिनांक 6.4.18 को तुलसी महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम अनूपपुर विधायक  रामलाल रौतेल जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वैश्णव शर्मा एडिशनल एस.पी. उमेश गर्ग SDOP, बीरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद, श्सतेन्द्र पटना जी प्रदेश मंत्री ABVP रहे।  अमरचन्द जैन  प्राचार्य के व  राकेश सोनी जी असि.प्रोफेसर ,  संत जी असि. प्रोफेसर, आप एस बाटे जी असि. प्रोफेसर के संरक्षण व मार्गदर्शन में व जैतहरी महाविद्यालय के प्राचार्य उपस्थित हुए  , कार्यक्रम में छात्र छत्राओं ने एकल, सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया कई नाट्य कार्यक्रम भी अभिनय हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय संस्कृति ,जनजाति परम्पराओं का विशेष ध्यान रखा गया वेशभूषा ,गायन ने दर्शकों का मनमोह लिया , सभी अतिथियों ने मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम को देखा वही ,कलाकारों को प्रोत्शाहन भी दिया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता " जन भागीदारी अध्यक्ष " अरुण सिंह जी द्वारा की गई व कार्यक्रम का संचालन श्री देवेन्द्र तिवारी व प्रियम शुक्ला द्वारा की गई
 कार्यक्रम की सफलता के लिए  क्षात्र संघ पदाधिकार्यों जनभागीदारी सदस्यों और abvp के पदाधिकारियों  क्षात्र क्षात्राओं ,जनभागीदारी समिति सदस्यों और  अतिथियों के प्रति  महाविद्यालय परिवार ने  हृदय से आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment