बड़ी खबर अमरकंटक विश्वविद्यालय में ABVP कार्यकर्ताओं पर हमला, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर धारा 296, 115(2), 351(3)/5 समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
जयगणेश दीक्षित, विशाल ताम्रकार, आयुष राय, शरद द्विवेदी, विकास केशरवानी, प्रथम गुप्ता और करण सिंह राठौर पर मामला दर्ज।
रिपोर्ट आदर्श दुबे
अमरकंटक।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) में चल रहे ABVP के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के बीच विवाद गहराने लगा है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, दिनांक 14 अगस्त 2025 की रात लगभग 08:50 बजे विश्वविद्यालय परिसर में सावन सिंह पिता वीरेंद्र सिंह गहरवार, जो कि एबीवीपी संगठन के शहडोल विभाग के संगठन मंत्री है , अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर मौजूद थे।
इसी दौरान जयगणेश दीक्षित, विशाल तमरकार, आयुष राय, शरद द्विवेदी, विकास केशरवानी, प्रथम गुप्ता और करण सिंह राठौर सहित अन्य छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर ABVP कार्यकर्ताओं से गाली-गलौज, हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर धारा 296, 115(2), 351(3)/5 समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
गौरतलब है कि ABVP के कार्यकर्ता विगत कई दिनों से पीएचडी प्रवेश परीक्षा रद्द करने और भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। इस बीच हुई मारपीट की घटना ने माहौल को और गरमा दिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ABVP ने आरोप लगाया है कि यह हमला आंदोलन को दबाने की साजिश के तहत किया गया है।
👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और विश्वविद्यालय का माहौल कब तक सामान्य हो पाता है।

No comments:
Post a Comment