Monday, 5 May 2025

बधाई बधाई बधाई

अनूपपुर ने प्रदेश में किया नाम रोशन, MP बोर्ड की परिणाम सूची में पाँचवां स्थान। MP बोर्ड विद्यालयों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.02% रहा, जो पूरे प्रदेश में अनुकरणीय है।


रिपोर्ट आदर्श दुबे ✍️

— शिक्षा विभाग, कलेक्टर व समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों के समर्पण का नतीजा ।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 6 मई 2025 को घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणामों में अनूपपुर जिले ने राज्यभर में पाँचवां स्थान प्राप्त कर एक गौरवशाली उपलब्धि दर्ज की है। MP बोर्ड विद्यालयों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.02% रहा, जो पूरे प्रदेश में अनुकरणीय है।

प्रदेश में पहला स्थान नरसिंहपुर (93.69%) को प्राप्त हुआ है जबकि दमोह जिला (52.08%) सबसे अंतिम स्थान पर रहा।

अनूपपुर की इस सफलता के पीछे जिला शिक्षा विभाग, जिला कलेक्टर महोदय तथा सभी विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और छात्रों का अथक परिश्रम और समर्पण सराहनीय है।

समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में यह मिसाल कायम की।

#अनूपपुर_की_उड़ान
#MPBoard2025
#ShikshaMeinSafalta
#TopDistrictMPB
Dilip Jaiswal @highlight

No comments:

Post a Comment