Thursday, 14 November 2024

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाइयां मध्य प्रदेश कोल विकाश प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल को ईमेल में पत्र भेज भगवान बिरसा मुंडा जयंती की दी देश वासियों कोश्रद्धापूर्वक बधाई।

कल शहडोल एकलव्य मैदान में हो रहा कार्यक्रम आयोजित ।

आदर्श दुबे  ✍️


शहडोल 15 नवंबर शहडोल एकलव्य मैदान में होने जा रहे बिरसा मुंडा कार्यक्रम की प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मध्य प्रदेश कोल विकाश प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल को ईमेल के माध्यम से पत्र लिखकर बधाई दी  प्रधान मंत्री जी ने कोल जनजाति के भगवान स्वरूप बलिदानी महापुरुष बिरसा मुंडा जयंती अवसर पर बधाई प्रेषित की हम आपको बता दे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 नवम्बर 2024 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 नवम्बर को प्रात: 9 बजे वायुयान द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर प्रात: 9: 35 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा प्रात: 9:40 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से हैलीकैप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 10:20 बजे शहडोल के जमुई हैलीपैड पहुचेंगे। मुख्यमंत्री प्रात: 10:25 जमुई हैलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता निभाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:40 बजे जमुई हैलीपैड से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

शहडोल में करेंगे विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान 229.66 करोड़ रूपये की लागत से 76 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 68.15 करोड़ रूपये की लागत से 33 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 161.51 करोड़ रूपये की लागत के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शहडोल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित भी करेंगे एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गुदुम्ब, शैला नृत्य, करमा जैसे अन्य पारंपरिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी व महिला बाल विकास विभाग, वन विभाग, शिक्षा एवं ट्रायवल विभाग, आजीविका मिशन, हथकरघा विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

2087.26 लाख रूपये का करेंगे हितलाभ वितरण

राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को 2087.26 लाख रूपये का हितलाभ का वितरण करेंगे जिसमें हितग्राहियों को मसूर किट वितरण, पीएम किसान, सीएम किसान, आहार अनुदान, नि:शुल्क साइकिल वितरण, मोटराईज्ड ट्रायसाइकिल, सीसीएल (कैस क्रेडिट लिमिट), मुद्रा लोन, आयुष्मान कार्ड़, वन धन योजना आदि शामिल है।

No comments:

Post a Comment