विधा भारती सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर परिवार ने बिना शोर शराबा विधि विधान से गणपति जी के नारों के साथ किया विसर्जन । धार्मिक मान्यताओं और उनके मूल्यों की रक्षा के लिए विद्या भारती संकल्पित है ।
रिपोर्ट सत्यम
अगले वर्ष फिर से गणपति विद्यालय में विराजमान हो दिया गणपति देव को आमंत्रण ।
अनूपपुर / सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भैया बहिनों शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा भजन कीर्तन गणपति जी के नारे लगा शांति पूर्ण धार्मिक भाव सभ्य नागरिक का परिचय देते हुए गणपति जी का विसर्जन किया गया। विद्यालय की व्यवस्थित झांकी ने एक अच्छा सामाजिक एवम धार्मिक संदेश दिया ।
स्कूल के बच्चो ने स्वयं से राशि एकत्रित कर गणपति विद्यालय में विराजमान किया नौ दिन विद्यालय के भैया बहनों ने विद्यालय आकर सुबह शाम पूजा अर्चना की भजन किया प्रसाद नियमित वितरित किया गया 10 वे दिन धार्मिक भाव के साथ सभ्य समाज के सभ्य नागरिक होने का परिचय देते है शांति पूर्ण पथ संचलन कर गणपति जी के नारे लगा कर झांकी निकाली संस्था के प्राचार्य सतीश सिंह प्रधानाचार्य नित्यानंद श्रीवास्तव, वरिष्ठ आचार्य बैजनाथ त्रिपाठी ,दीदी संध्या शिवहरे, प्राची सिंह, सेजल गुप्ता , उत्तरा सिंह आचार्य श्री महेंद्र सिंह , सत्य व्रत पटेल ने गणेश भगवान की आरती की ।
पूजा पाठ विधि विधान से विसर्जन किया और विद्यालय के भैया बहिनों ने अगले वर्ष फिर से गणपति विद्यालय में विराजमान हो उसका आमंत्रण भी दिया

No comments:
Post a Comment