Thursday, 24 March 2022

मस्तिष्क एवं पेट रोग जाँच एवं सलाह शिविर जिला चिकित्सालय में 8 अप्रैल को-डॉ एस सी राय

मस्तिष्क एवं पेट रोग जाँच एवं सलाह शिविर जिला चिकित्सालय में 8 अप्रैल को-डॉ एस सी राय

Adarsh dubey ✍️

अनूपपुर (ब्यूरो) जिला चिकित्सालय अनूपपुर में 8 अप्रैल दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से निःशुल्क मस्तिष्क एवं पेट रोग संबंधी सलाह एवं जाँच जागरूकता शिविर लगाया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. सी. राय ने दी है। उन्होंने बताया है कि रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर


(छत्तीसगढ़) के न्यूरोलाजी (मस्तिष्क) सलाहकार डॉ. संजय शर्मा तथा गैसट्रोएंटेरॉलाजी (पेट रोग) डॉ. संदीप पाण्डेय शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। सीएमएचओ डॉ. राय ने जिलेवासियों से मस्तिष्क एवं पेट रोग संबंधी सलाह एवं जाँच जागरुकता शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment