Tuesday, 23 February 2021

पेंड्रा की स्नेह गुप्ता ने किया नाम रोशन एमए जियोग्राफी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया । स्नेह को मिली स्नेहमयी बधाइयां।

Report adarsh dubey 9993888114✍️


इंदिरागांधी ट्राईवल यूनिवर्सिटी में सर्वाधिक गोल्ड मैडल  बेटियों के हिस्सों में आया ,  स्नेह बेटी के गोल्ड मेडलिस्ट होने पर स्नेह के पिता भरत हलवाई जो कि पेंड्रा में हाट बाजार में एक  कपड़े की दुकान के संचालक है उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा और स्नेह को स्नेहमयी आशीर्वाद दिया स्नेह ने यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रिय जनों का सर गर्व से ऊपर कर दिया इंदिरा गांधी ट्राईबल यूनिवर्सिटी में 22 फरवरी को दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ जहां मुख्यअतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल रहे । 

 

पेंड्रा की रहने वाली स्नेह गुप्ता जिन्होंने 88.6 पर्सेंट प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया पापा श्रीभरत हलवाई हाट बाजार में कपड़े की दुकान हैं मां श्रीमती रेणु गुप्ता ग्रहणी है ।


स्नेह का सपना प्रोफेसर बनने का है और फिलहाल वह रिसर्च स्कॉलर हैं जियोग्राफी डिपार्टमेंट में ,और वह पीएचडी कर रही है सभी प्रिय जनों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही यूनिवर्सिटी   के उनके गुरुओं, साथियों ने स्नेह को स्नेह से बधाइयां प्रेषित की।

No comments:

Post a Comment