Monday, 3 February 2020

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव व्यवस्थित रूप से हुआ सम्पन्न

कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने की शासकीय सेवकों आमजनो मीडिया एवं समाजसेवियों की सराहना
अनूपपुर 3 फ़रवरी 2020/
माँ नर्मदा की जयंती पर आयोजित 3 दिवसीय अमरकंटक नर्मदा महोत्सव व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। धार्मिक आध्यात्मिक सांस्कृतिक स्वास्थ्य लाभ  गतिविधियों को समाहित किए हुए इस आयोजन को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शासकीय सेवकों समाजसेवियों उद्योगपतियों, महोत्सव के प्रचार प्रसार में सहयोग प्रदान करने हेतु अनूपपुर ज़िले के मीडिया प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने आभारव्यक्त किया है।

विभिन्न आयोजनो के नोडल अधिकारियों सहित पुलिस, सफ़ाई कर्मियों सभी की भूमिका महोत्सव के संचालन में अहम रही। श्री ठाकुर ने महोत्सव उपरांत साफ़ सफ़ाई हेतु नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आपने कहा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता अहम है। उल्लेखनीय है कि महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम स्थल सर्किट हाउस मैदान में  आगामी सप्ताह से आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने हेतु आपने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

No comments:

Post a Comment