Thursday, 29 August 2019

फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर उत्साह से लबरेज दिखा जिला
रिपोर्ट आदर्श दुबे📝


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर फिट इंडिया मूवमेंट । अभियान के अंतर्गत  स्वयं को शारीरिक रूप से दुरूस्त रखने और निरंतर खेलों में सहभागिता बढ़ाने की शपथ ली गयी
जिला मुख्यालय स्थित तुलसी महाविद्यालय एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्विद्यालय  के बच्चों सहित पूरे स्टाफ ने ली फिटनेस की शपथ।
 अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित तुलसी महाविद्यालय में जिले की पुलिस कप्तान किरण केरकेट्टा के नेतृत्व में प्राचार्य तुलसी कालेज एवं समस्त स्टाफ के साथ महा विद्यालय के छात्र छ्त्रओं ने पैदल मार्च निकाल स्वयं की फिटनेस को चेक किया, वहीं
इंदिरा गांधी जनजाति विश्विद्यालय के एक हजार से ज्यादा छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने लिया भाग और बताया कि  जारी रहेगा यह अभियान।
 इस अवसर पर खेलों को पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग बनाने और फिटनेस को लेकर निरंतर कार्यक्रम आयोजित करने का भी शपथ लिया गया

No comments:

Post a Comment