Tuesday, 12 February 2019

प्रभारी मंत्री का कार्यकर्ता सम्मिलित होकर करें स्वागत :- मयंक त्रिपाठी






Tuesday, 12 February 2019


प्रभारी मंत्री प्रदीप जायसवाल के कार्यक्रम में हो जिले के सभी कार्यकर्ता सम्मिलित होकर करें स्वागत :- मयंक त्रिपाठी


 जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी  अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने   अनूपपुर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हुए हैं। साथ ही प्रदेश में माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ है ।सरकार गठन के पश्चात मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी द्वारा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल जी की नियुक्ति की गई है। उनका प्रथम नगर आगमन आज 14 फरवरी 2019 को हो रहा है इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा माननीय प्रभारी मंत्री प्रदीप जयसवाल जी ,नवनिर्वाचित विधायक अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र बिसाहूलाल सिंह, कोतमा विधायक सुनील सराफ, एवं पुष्पराजगढ़ विधायक फोनदेलाल सिंह का सम्मान किया जाएगा। साथ ही जिले के विकास कार्यक्रमों एवं आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा भी की जाएगी। उन्होंने जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दोपहर 12:00 बजे स्व सहायता भवन अनूपपुर में उपस्थिति का आग्रह किया है।

No comments:

Post a Comment